स्पेन में विस्फोट के दोषियों 1,000 साल की सजा
मेड्रिड, 22 मई (आईएएनएस)। स्पेन की एक अदालत ने वर्ष 2006 के बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार एक आतंकवादी गुट के तीन सदस्यों में से प्रत्येक को 1,000 साल से ज्यादा अर्से के कारावास की सजा सुनाई है। इस विस्फोट में दो लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक स्पेन के नेशनल कोर्ट ने तीन ईटीए आतंकवादियों आईगोर पोर्टू, मैटिन सारासोला और माइकल सैन सेबेस्टियन को कार्लोस एलोन्सो पैलैटे के परिवार को 500,000 यूरो (620,000 डॉलर) और डीएगो आर्मेडो ईस्टैसियो के परिवार को 700,000 यूरो (870,000 डॉलर) का जुर्माना चुकाने का भी आदेश दिया है।
पैलैटे और ईस्टैसियो इक्वाडोर से आए प्रवासी थे। दोनों मेड्रिड में अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक गैरेज के मलबे में जिंदा दफन हो गए थे। हमलावरों ने 30 दिसम्बर, 2006 को विस्फोटकों से भरी एक वैन को उड़ा दिया था तो उनका गैरेज मलबे के ढेर में तब्दील हो गया था।
ईटीए गुट 1968 से अब तक 850 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुका है। गुट उत्तरी स्पेन और दक्षिणी फ्रांस के कुछ हिस्से को मिलाकर बास्क भाषी राष्ट्र की स्थापना की मांग कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications