जयपुर में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक हड़ताल पर
चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी में मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। चिकित्सकों के रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने मांग की है कि जब तक हाथापाई करने वाले गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
रेजिडेंट्स एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टर राजवेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आए दिन रेजिडेंट्स के साथ होने वाली मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications