मैंगलोर विमान हादसा : मैंगलोर की उड़ान हमेशा भयावह अनुभव

दुबई, 22 मई (आईएएनएस)। मैंगलोर में विमान हादसे में 158 लोगों की मौत के बाद मैंगलोर की नियमित यात्रा करने वाले गल्फ न्यूज अखबार के एक पत्रकार ने कहा कि इस हवाई अड्डे पर उतरना हमेशा ही एक भयावह अनुभव होता है।

वरिष्ठ रिपोर्टर एम.सत्यनारायण ने दैनिक समाचार पत्र की वेबसाइट पर लिखा, "जब भी मैंने मैंगलोर की उड़ान पकड़ी है, विमान के रनवे पर उतरने का अनुभव हमेशा ही भयावह रहा।"

पत्रकार ने लिखा कि बाज्पे हवाई अड्डा पहाड़ी पर एक मेज के समान है और एक व्यक्ति यह महसूस कर सकता है कि विमान पर यह दबाव है कि वह छोटे रनवे से बाहर न चला जाए रनवे से लगी खाई में न गिरे।

संवाददाता ने कहा, "जब भी मैं मैंगलोर उतरता हूं, पायलट के रनवे को पार करने का विचार हमेशा मेरे दिमाग में आता है।"

रनवे के किनारे हमेशा विमान को मोड़ा जाता है और केवल कुछ मीटर आगे की गहरी खाई को हमेशा देखा जा सकता है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई से मैंगलोर आ रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 158 लोग मारे गए, केवल आठ व्यक्ति जिंदा बच सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+