मैंगलोर विमान हादसा : राजनीतिक दलों ने जताया शोक

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी और वामपंथी दलों के नेताओं सहित कई नेताओं ने इस विमान हादसे पर गहरा शोक जताया।

सोनिया गांधी ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "मैंगलोर में हुए दुखद विमान हादसे पर मैं अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।"

आडवाणी ने कहा, "सुबह-सुबह हुआ यह विमान हादसा चौंकाने वाला है। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से बात की है और उनसे आग्रह किया है कि वह इस हादसे के पीड़ितों तक राहत व पुनर्वास कार्य पहुंचाने में अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें।"

उन्होंने कहा कि विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी निश्चित तौर पर आवश्यक जांच करेंगे कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। "शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि दुख की घड़ी में वह पीड़ितों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार को राहत और बचाव कार्य तथा पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने की सलाह दी।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा, "इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों से हमें गहरा दुख पहुंचा है।" पार्टी ने विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए इस मामले की तेजी से जांच कराने की मांग की।

दुबई से मैंगलोर आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737-800 विमान शनिवार सुबह तकरीबन छह बजे बाज्पे हवाई अड्डे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 158 लोगों के मरने और केवल आठ लोगों के बचने की पुष्टि हुई है।

विमान ने जब उड़ान भरी थी तो उसमें 166 लोग सवार थे। इनमें 137 वयस्क, 19 बच्चे, चार नवजात और छह चालक दल के सदस्य शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+