मैंगलोर विमान हादसा : बोइंग ने तकनीकी दल घटनास्थल पर भेजा

बोइंग ने एक बयान में कहा, "भारतीय अधिकारियों के निमंत्रण पर जांच में तकनीकी सहयोग के लिए बोइंग एक दल भेज रहा है।"

दुबई से मैंगलोर के लिए उड़ान भरने वाले विमान में यात्री और चालक दल के 166 व्यक्ति सवार थे।

बोइंग का 737-800 विमान वर्ष 1998 में सेवा में शामिल हुआ था। यात्रियों की दो श्रेणियों वाले लेआउट में कुल 162 यात्री और एक श्रेणी के लेआउट में 189 यात्री सवार हो सकते हैं।

दुर्घटना मैंगलोर से 30 किलोमीटर दूर बाज्पे हवाई अड्डे पर हुई। एक पहाड़ी इलाके में स्थित इस हवाई अड्डे को उतरने और उड़ान भरने के लिए सबसे कठिन हवाई अड्डों में से एक माना जाता है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार विमान रनवे पर उतरने के स्थान से थोड़ा आगे उतरा और रनवे को पारकर उसके आगे स्थित एक खाई में जा गिरा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+