विमान चालकों का इम्तिहान लेता है मैंगलोर हवाई अड्डा
कृष्णा ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल को बताया, "सभी जानते हैं कि मैंगलोर हवाई अड्डा और उसका रनवे बहुत जटिल है और पायलटों का सबसे बड़ा इम्तिहान वहां विमान उतारना होता है।"
उन्होंने कहा, "दशक भर में ऐसा भयावह हादसा नहीं हुआ। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।"
कृष्णा नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल, और केंद्रीय विधि मंत्री वीरप्पा मोइली के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
शनिवार तड़के इस हवाई अड्डे पर दुबई से आ रहे एक एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 158 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications