मैंगलोर विमान हादसा : रनवे पर खराब नहीं थी दृश्यता
इस विमान दुर्घटना में 158 लोग मारे गए। एएआई के अध्यक्ष वी.पी.अग्रवाल ने कहा कि विमान अच्छी स्थिति में था और उसके उतरने में कोई समस्या नहीं थी। मैंगलोर हवाई अड्डे पर संचालन में कोई कमी नहीं थी।
विमान के उतरने के समय हवाई पट्टी पर दृश्यता खराब होने के दावे का खंडन करते हुए अग्रवाल ने कहा, "रनवे की दृश्यता छह किलोमीटर थी, जो उतरने के लिए अच्छी है।"
अग्रवाल ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारी दुर्घटना की जांच करेंगे लेकिन अभी पीड़ितों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मैंगलोर हवाई अड्डे में दो रनवे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि हर रोज 32 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें मैंगलोर हवाई अड्डे से संचालित होती हैं। हमने रनवे पर 2005 और 2006 में निर्माण कार्य कराया तथा एक नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया।
एयर इंडिया का दुबई से आ रहा बोइंग 737 विमान शनिवार सुबह मैंगलोर हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में यात्री और चालक दल के 166 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 158 लोगों की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications