रूस में जांचकर्ताओं की कार पर हमला
समाचार एजेंसी 'आरआईए नवोस्ती' ने पुलिस के हवाले से बताया कि नाजरान शहर में रात 11.30 के करीब अज्ञात बंदूकधारियों ने जांचकर्ताओं की कार पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए।
रूस की सेना ने इंगुशेतिया, चेचेन्या और दागिस्तास्तान में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हाल के दिनों में इन इलाकों में आतंकवादी हिंसा में काफी वृद्धि हुई है। हमलों में अक्सर पुलिसकर्मियों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया जाता है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इस क्षेत्र को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक प्रमुख खतरा बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications