ग्रेनेड हमले में बाल-बाल बचे
बोगोटा, 22 मई (आईएएनएस)। कोलंबिया के एक मेयर के मकान को निशाना बनाते हुए एक ग्रेनेड दागा गया। पुलिस के अनुसार देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में हुए इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
यह घटना शुक्रवार दोपहर टिरेल्टा शहर में हुई। ग्रेनेड का निशाना बनने की वजह से मकान की बाल्कनी को कुछ नुकसान पहुंचा।
मेयर का कहना है कि उन्हें आतंकवादियों से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस का कहना है कि इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications