बांग्लादेश में आंदोलन छेड़ेंगे वाम दल
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक सरकार के खिलाफ वाम दलों का आंदोलन मंगलवार से आरंभ होगा। इसमें देश के 15 वाम दल हिस्सा लेंगे।
वाम दलों ने कहा है कि वे जनता के समक्ष अवामी लीग और मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के विकल्प के तौर पर उभरकर आना चाहते हैं।
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की नेता खालिदा जिया ने भी ढाका में रैली आयोजित करने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications