मैंगलोर विमान हादसा : आडवाणी ने जताई संवेदना
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने मैंगलोर में शनिवार सुबह हुए विमान हादसे पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
आडवाणी ने एक बयान में कहा, "सुबह-सुबह हुआ यह विमान हादसा चौंकाने वाला है। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा से बात की है और उनसे आग्रह किया है कि वह इस हादसे के पीड़ितों तक राहत व पुनर्वास कार्य पहुंचाने में अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें।"
उन्होंने कहा कि विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी निश्चित तौर पर आवश्यक जांच करेंगे कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। "शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि दुबई से मैंगलोर आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737-800 विमान शनिवार सुबह मैंगलोर हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 158 लोगों की मौत हो गई। विमान में चार नवजात शिशु और चालक दल के छह सदस्यों सहित 166 लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications