सेहत के लिए अच्छा है ताई ची : अध्ययन
निराशा दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मार्शल आर्ट ताई ची की भूमिका अहम हो सकती है। इसका खुलासा एक ताजातरीन रपट में हुआ है।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया कि ताई ची का अभ्यास तनाव और पीड़ा से छुटकारा दिलाता है। व्यक्ति में आराम, संतुलन, ताकत और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए इस कला को विकसित किया गया है।
मैसाचुसेट्स स्थित टफ्ट्स विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग के चेनचेन वैंग ने बताया कि स्वास्थ्य और फिटनेस बनाए रखने के लिए शताब्दियों से ताई ची का अभ्यास किया जा रहा है और अब पश्चिम में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। ऐसा माना जाता है कि इससे शारीरिक और मानसिक सक्रियता बढ़ती है।
वैंग के मुताबिक ताई ची के अभ्यास के मनोवैज्ञानिक प्रभावों की ज्यादा जानकारी होने पर स्वास्थ्य सुधार, असाध्य रोगों के इलाज की दिशा में मदद मिल सकती है।
शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि अभी ताई ची के अन्य फायदों के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इस दिशा में और गंभीर अध्ययन की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्जूय सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications