मुशर्रफ जाएंगे पाकिस्तान, संभालेंगे राजनीति!
वाशिंगटन।
पाकिस्तान से बेहद मुश्किल हालातों में बाहर निकलने वाले पूर्व राष्टपति परवेज मुशर्रफ अब पाकिस्तान लौटने की योजना फिर से बना रहे हैं। परवेज मुशर्रफ ने स्वदेश लौटकर राजीनीति में वापसी की सूचना खुद सार्वजनिक की है। मुशर्रफ ने अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह पाकिस्तान लौटकर राजनीति में फिर से कदम बढ़ाना चाहते हैं। id="toptextpromo"> ने कहा, "इस वक्त मैं पाकिस्तान लौटने की योजना बना रहा हूं, साथ ही राजनीति में भी वापसी करना चाहता हूं। राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर अभी इंतजार करना होगा।" उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 के अगस्त माह में परवेज मुशर्रफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुशर्रफ के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार बनायी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बाद
में जरदारी की पार्टी ने नवाज शरीफ की पार्टी को सत्ता से बेदखल कर पाकिस्तानी सत्ता पर एकाधिकार जमा लिया। वर्तमान में दिवंगत पाकिस्तानी महिला नेता बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। गौरतलब है कि वर्ष 1999 में मुशर्रफ ने पाकिस्तान सरकार को बर्खास्त कर दिया था।











Click it and Unblock the Notifications