स्थिति सुधरने पर पाक लौटूंगा: मुशर्रफ

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उन पर मुकदमा चलाने की मांग करने वालों के खिलाफ वह कुछ नहीं बोलना चाहते।उल्लेखनीय है कि इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुहम्मद अजमल खान के आदेश पर इस्लामाबाद पुलिस ने 10 अगस्त को मुशर्रफ के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया था।
खान ने एक वकील मुहम्मद असलम गुमान की याचिका पर यह आदेश दिया था। गुमान तीन नवंबर 2007 को आपातकाल घोषित होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को नजरबंद करने के लिए मुशर्रफ के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
शिकायत में कहा गया है कि मुशर्रफ और अन्य ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और उनके परिवारों को उनके आवासों में नजरबंद कर दिया और उनके बच्चों को स्कूल जाने और परीक्षाओं में शामिल होने की भी अनुमति नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications