दिल्ली, गुवाहाटी, इलाहाबाद ज़ोन के सीबीएसई नतीजे घोषित
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को दिल्ली, गुवाहाटी और इलाहाबाद क्षेत्रों के 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी। अजमेर, चेन्नई और पंचकुला क्षेत्रों के 12वीं के नतीजे की घोषणा बुधवार को हो गई थी। सीबीएसई के प्रवक्ता के अनुसार सीबीएसई की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन पर सुबह आठ बजे के करीब नतीजे अपलोड कर दिए गए।
पढ़े :3G के बारे में
इस वर्ष सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 699,129 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 408,367 लड़के और 290,762 लड़कियां थीं। छात्रों को ई-मेल जरिए भी नतीजे मिल सकते हैं, इसके लिए उन्हें वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन, डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीबीएसई रिजल्ट्स डॉट एनआईसी डॉट इन और डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीबीएसई डॉट एनआईसी डॉट इन पर पंजीकरण कराना होगा।













Click it and Unblock the Notifications