सीएनजी- एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। सरकार के नेचुरल गैस के दाम में बढ़ोत्तरी के फैसले की वजह से सीएनजी और बिजली दोनों औऱ महंगी हो जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ये फैसला किया गया। इसका सीधा असर सीएनजी, एलपीजी औऱ बिजली की कीमत पर पड़ रहा है।

अब ऑटो के साथ- साथ बस का सफर भी मंहगा हो जाएगा और निजी गाड़ियों में लगी सीएनजी किट भी उपभोक्ता की जेब पर भारी पड़ने वाली है। घर में खाना बनाने के काम आने वाली एलपीजी गैस भी मंहगी हो जाएगी। बुधवार को सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

सरकार के मुताबिक सीएनजी की कीमतों में 20 प्रतिशत औऱ बिजली की कीमत में 2.75 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। बढ़ी कीमतों की मार सबसे ज्यादा मुंबई और दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं पर पड़ेगी।

सरकार के फैसले के मुताबिक ओएनजीसी (ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कार्पोरेशन) और ओआईएल (ऑयल इंडिया लिमिटेड) अब दोगुनी कीमत पर गैस बेचेंगे। पहले गैस की कीमत 1.79 डॉलर प्रति यूनिट थी जो बढ़ाकर 4.20 डालर कर दी गई है। जानकारों के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी गैस बेचने वाली सरकारी कंपनियों को घाटे से उबारने के लिए की जा रही है।

जिसका साधा असर आम आदमी की जेब पड़ने वाला है। सरकार के मुताबिक गैस की कीमत बढ़ाने से सरकारी कंपनियों को सालाना 700 से 800 करोड़ रुपयों का फायदा हो सकेगा। रिलायंस पहले से ही बढ़ी हुई इस कीमत पर गैस बेच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+