ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों का प्रस्ताव पेश (लीड-1)
मंगलवार को पेश प्रस्ताव को चीन और रूस का बुनियादी समर्थन है। प्रस्ताव में ईरान के रिवोल्युशनरी गार्ड और सेना की वित्तीय तथा नौपरिवहन गतिविधियों पर लगाम लगाने का प्रस्ताव है।
प्रस्ताव के मसौदे के अनुसार ईरान के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को प्रतिबंधित किया जाएगा। रिवोल्युशनरी गार्ड से संबंधित परमाणु कंपनियों की संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। यूरेनियम खनन जैसे क्षेत्रों में ईरानी निवेश प्रतिबंधित होगा और कई श्रेणियों के भारी हथियार भी वह नहीं खरीद सकेगा।
मसौदे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थाई सदस्यों-अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस की बिना किसी पूर्व शर्त के वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए राजनयिक प्रयासों की इच्छा पर बल दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications