काबुल में आत्मघाती हमला, सात मरे

काबुल में आत्मघाती हमला, सात मरे

अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती बम हमला हुआ है जिसमें कम से कम सात लोग मारे गए हैं और 29 घायल हैं.

मारे जाने वाले लोग आम अफ़गान नागरिक हैं.

अफ़गान अधिकारियों का कहना है कि हमले का निशाना नेटो की गाड़ियों का एक काफ़िला था.

धमाका शहर के उस पश्चिमी इलाके में हुआ जो अफ़गान संसद, सरकारी इमारतों और सेना की नियुक्ति केंद्र के करीब है.

कहा जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर विस्फोटकों से भरी एक कार चला रहा था.

और जैसा कि अक्सर होता है, आम अफ़गान नागरिक इस तरह के हमलों का निशाना बनते हैं.

अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विदेशी सैनिक इसमें हताहत हुआ हो.

बीबीसी संवाददाता मार्क डमेट का कहना है कि इस तरह के हमलों में तेज़ी को देखते हुए पुलिस ने शहर में कई जगह सुरक्षा जांच के लिए नाके लगाए हैं.

लेकिन शहर में घुसनेवाली हर गाड़ी की जांच असंभव सी है और इसलिए इस तरह के हमलों के रूकने के आसार नहीं नज़र आ रहे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+