पंजाब व हरियाणा में 165 लाख टन से अधिक गेहूं की खरीदारी
यह आंकड़ा पिछले वर्ष 180 लाख टन गेहूं की खरीदारी से काफी कम है।
खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों ने कहा है कि दोनों राज्यों की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक कम हो गई है। अधिकारियों ने कहा है कि कुल खरीदारी में बढ़ोतरी की संभावना नहीं लगती है। खरीदारी मई के अंत तक जारी रहेगी।
सरकारी एजेंसियों ने 101.65 लाख टन गेहूं की खरीदारी की है, जोकि कुल आवक का लगभग 99.5 प्रतिशत है। खरादारी करने वाली सरकारी एजेंसियों में पांच राज्य सरकार की और एक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) है।
अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में सोमवार तक 63.30 लाख टन से अधिक गेहूं पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications