अफजल गुरु को फांसी देने की मांग
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दिल्ली इकाई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि झंडेवाला स्थित विहिप कार्यालय में विभिन्न संगठनों की एक बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर अफजल गुरु को बिना विलंब किए फांसी पर लटकाने की मांग की गई।
बयान के अनुसार प्रस्ताव में कहा गया है कि सजा पाए आतंकी को फांसी पर न लटकाए जाने से आतंक के खिलाफ लड़ रहे तथा लड़ कर शहीद हुए जवानों के परिजनों के बीच असुरक्षा की भावना पैदा होगी।
बयान में कहा गया है कि बैठक में विहिप, सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा, विश्व हिंदू महासंघ, हिंदू महासभा, बजरंग दल, जैन समाज, बौद्ध समाज, अग्रवाल समाज, बाल्मीकी समाज आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications