गुड़गांव में बनेगा देश का रक्षा विश्वविद्यालय
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया , "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद के कानून के तहत 295 करोड़ रुपये की लागत से एक पूर्ण स्वायत्त संस्था के रूप में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आईएनडीयू) की स्थापना को मंजूरी दी है।" सरकार ने आईएनडीयू के लिए हरियाणा के गुड़गांव जिले के बिनोला में 100 करोड़ रुपये की कीमत में 200 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को भी मंजूरी दी।
सोनी ने कहा कि रक्षा विवि देश की सुरक्षा के हर पहलू पर काम करेगा। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों के एक समूह ने इस प्रस्ताव को वर्ष 2002 में मंजूरी दी थी। कारगिल युद्ध के बाद सुरक्षा विश्लेषक के.सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में गठित समिति ने आईएनडीयू की स्थापना की सिफारिश की थी। अमेरिका, चीन और अन्य कई देशों में पहले से ही आईएनडीयू जैसे संस्थान अस्तित्व में हैं।













Click it and Unblock the Notifications