बिहार आएंगे दलाईलामा
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने पार्क के निर्माणकार्य का जायजा भी लिया था और कहा था कि पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। करीब 22 एकड़ में फैले इस पार्क के निर्माण में 125 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।
इस पार्क में भगवान बुद्ध की 200 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा ध्यान के लिए 60 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड और जापान सहित कई देशों के बौद्ध धर्मावलंबी भी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications