महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 7 मरे, 15 घायल
पुणे, 12 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में टैम्पो और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह हादसा मंगलवार को हुआ। टैम्पो में बीड गांव के एक ही परिवार के 20 से ज्यादा सदस्य सवार थे और वे सभी औरंगाबाद शहर में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। दूल्हा और उसके परिजन कार में सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे।
बीड थाने के प्रभारी बी.आर. गीते ने बताया, "रात करीब 11.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 211 पर बीड- औरंगाबाद-धुले मार्ग पर टैम्पो और कंटेनर में टक्कर हो गई।"
गीते ने बताया कि परिवार के छह सदस्यों और चालक की मौत हो गई। घायलों को बीड सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में से पांच की शिनाख्त शेख जावेद शेख रसूल (22),शेख इब्राहिम शेख शेरू (20),अमीन करीम (21),मिर्जा बेग (20) और शेख लतीफ शेख सत्तार (25)के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications