स्कूल में करंट लगने से 2 छात्रों की मौत
पटना। बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक स्कूल के हैंडपम्प में करंट आ जाने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
भुली गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लगा हैंडपम्प खराब था, जिसकी मरम्मत करने के लिए स्कूल के ही छात्रों को लगा दिया गया। इस दौरान हैंडपंप के पाईप को निकालने के दौरान उसमें करंट आ गया। करंट लगने से घटनास्थल पर ही दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना से आक्रोषित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने सड़क और एकमा रेलवे स्टेशन पर आगजनी भी की। सारण के पुलिस उपाधीक्षक आर.के. कर्ण ने बताया के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है औऱ मामले की जांच की जा रही है।
तीनों घायल छात्रों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद विद्यालय के सभी शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications