करंट लगने से 2 छात्रों की मौत
पुलिस के अनुसार भुली गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में लगा हैंडपम्प खराब था, जिसकी मरम्मत कराने के लिए विद्यालय के ही छात्रों को लगा दिया गया। इस दौरान चापाकल के पाईप को निकालने के दौरान उसमें करंट आ गया। करंट लगने से घटनास्थल पर ही दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर, इस घटना से आक्रोषित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने सड़क और एकमा रेलवे स्टेशन पर आगजनी भी की। सारण के पुलिस उपाधीक्षक आर.के. कर्ण ने बताया के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
घायल तीनों छात्रों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। कर्ण ने बताया कि इस हादसे के बाद विद्यालय के सभी शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications