झांसी में मालगाड़ियों की टक्कर
रेल अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे झ्झांसी रेलवे स्टेशन के निकट अप लाइन पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरने के बाद उसी समय डाउन लाइन पर सामने से आ रही मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे अप और डाउन रेलमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
दुर्घटना के बाद झ्झांसी-दिल्ली रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप्प पड़ गया है। कई रेलगाड़ियां झांसी स्टेशन पर रूकी हुई हैं।
झांसी मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक(डीआरएम) अशोक गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना में दोनों मालगाड़ियों के चालकों को चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि रेलमार्ग को ठीक करने का काम जारी है।
गुप्ता ने कहा दुर्घटना की वजह का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications