मप्र विधानसभा का विशेष सत्र आरंभ

यह सत्र मध्य प्रदेश को 'स्वर्णिम प्रदेश' बनाने के लिए सुझाव व चर्चा के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस ने पहले ही इस सत्र को असंवैधानिक करार देते हुए बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। विशेष सत्र शुरू होने के बाद मंगलवार को कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी की। सभी कांग्रेस विधायक विधानसभा भवन के बाहर बैठे रहे लेकिन सदन में नहीं गए।

विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह का कहना है कि यह सत्र पूरी तरह असंवैधानिक है। यह ऐसा सत्र है जिसमें विधायकों को अपनी बात कहने का अवसर नहीं मिलेगा बल्कि सरकार का गुणगान सुनना होगा।

उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सत्र को प्रदेश की समृद्घि और विकास की यात्रा की ईमानदार पहल करार दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+