मुजफ्फरनगर में प्रेमी व उसके परिजनों पर मामला दर्ज (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक लड़की के घरवालों की शिकायत पर जिले के नई मंडी थाने में उसके प्रेमी अजित सैनी (23) के खिलाफ बहला फुसलाकर लड़की को भगाने जबकिउसके पिता और चाचा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

नई मंडी इलाके में पुलिस ने गत 6 मई को एक क्षतिविक्षत शव बरामद किया था जिसकी अजित के तौर पर उसके घरवालों ने शिनाख्त की थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि बरामद शव किसका है। शव की गलत पहचान करके पुलिस की जांच को भटकाने के आरोप में अजित के पिता ओमवीर और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने अभी तक इसमें से किसी की आधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

अजित के तौर पर शिनाख्त किया गया शव मिलने के बाद पुलिस ने सामाजिक सम्मान के नाम पर दोनों की हत्या किए जाने का दावा किया था। बाद में अजित के परिवारवालों की शिकायत पर लड़की के पिता और भाई अनुज को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

बाद में अनुज ने सरेआम मीडिया के सामने स्वीकार किया था कि उसने सामाजिक सम्मान के लिए अजित को काट-काट कर मार डाला।

अब पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए नये सिरे से जांच शुरू कर दी है।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने सोमवार को लखनऊ में संवादाताताओं पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। बरामद शव किसका है, उसे किसने और क्यों मारा। पुलिस इस लाइन पर जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+