रमेश ने मनमोहन और सोनिया को सफाई दी
एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नसीहत दिए जाने के बाद रमेश ने दोनों नेताओं को यह पत्र लिखा है। रमेश की टिप्पणी से एक बड़ा राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है।
लेकिन इस अनाम नेता ने कहा कि उसे पत्र के विवरणों की जानकारी नहीं है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रमेश को फोन किया था और उनसे स्पष्ट कहा था कि उन्हें मंत्रालयों की कार्यप्रणाली के बारे में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर चर्चा नहीं करनी चाहिए।
कांग्रेस ने भी रमेश को झाड़ लगाई और उनकी टिप्पणी पर सख्त असहमति जाताई है।
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां संवाददाताओं को बताया, "कांग्रेस यह स्पष्ट करना चाहती है कि अपने मंत्रालय के अलावा दूसरे मंत्रालय के बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है। विदेशी भूमि पर किसी भी परिस्थिति में इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications