पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 24 आतंकवादी ढेर

Pakistan Map
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाके में मंगलवार को हुए दो अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पहला हमला तालिबान और अलकायदा आतंकवादियों के एक गढ़ उत्तरी वजीरिस्तान के दात्ता खेल इलाके में हुआ।

एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि एक मकान और वाहनों को खड़ा करने के एक स्थल पर ड्रोन से 18 मिसाइलों को दागा गया जिसमें 14 लोग मारे गए और छह घायल हुए। एक अन्य खुफिया अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए लोगों में ज्यादातर एक पाकिस्तानी तालिबान संगठन के सदस्य थे। हफीज गुल बहादुर इस संगठन का अगुआ है।

क्लिक करें- लाइफस्‍टाइल, हेल्‍थ, ऑटोमोबाइल पर | लेटेस्‍ट चुटकुले

समाचार चैनल जियो टीवी ने अधिकारियों के हवाले बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के लोवरा मंडी स्थित शिविर में तालिबान से जुड़े अफगान लड़ाके हफीज गुल बहादुर 2,000 से अधिक लड़ाकों को प्रशिक्षण दे चुका था। कुछ घंटे बाद उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य कस्बे मिरान शाह के 46 किलोमीटर पश्चिमोत्तर स्थित गुरवीक में एक परिसर और एक कार पर दूसरा ड्रोन हमला हुआ।

नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि इस हमले में 10 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी एक ड्रोन हमले की पुष्टि की लेकिन उन्होंने मरने वालों की संख्या की पुष्टि करने से इंकार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+