अगवा ब्रिटिश पत्रकार ने लगाई मदद की गुहार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार असद से जुड़ा यह वीडियो रोम की समाचार एजेंसी एकेआई के हाथ लगा है। इसमें पत्रकार और वृतचित्र निर्माता असद को यह कहते हुए दिखाया गया है कि अपहर्ता 15 मई तक एक करोड़ डॉलर की फिरौती न मिलने पर उनकी हत्या कर देंगे।
इस वीडियो के आने के बाद उन खबरों की सत्यता पर सवाल खड़े हो गए हैं जिनमें कहा गया था कि असद की रिहाई हो चुकी है। इससे पहले की खबर में कहा गया था कि असद को उनके एक अन्य साथी सुल्तान आमिर तरार के साथ तालिबान आतंकवादियों ने मुक्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि तरार, असद और पाकिस्तान के कथित खुफिया अधिकारी खालिद ख्वाजा का बीते 26 मार्च को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान से अपहरण कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications