पहले साहित्यिक महोत्सव की मेजबानी करेगा भूटान
महोत्सव का आयोजन 17 से 20 मई तक होगा। एक गैर लाभकारी संगठन 'सियाही' की मदद से भारत-भूटान फाउंडेशन ने इस महोत्सव का आयोजन किया है।
यह महोत्सव लेखकों को सांस्कृतिक बातचीत करने और हिमालय क्षेत्र की कहानियों को कहने-सुनने के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा। इस महोत्सव को भूटान की रानी मां आशी दोरजी वांग्मो वांगचुक और उनके फाउंडेशन 'तारायाना' का समर्थन प्राप्त है।
वांगचुक 'ट्रेजर्स ऑफ द थंडर ड्रैगन: ए पोरट्रेट ऑफ भूटान' की लेखिका हैं। यह किताब भूटानियों की संस्कृति और समाज की अद्वितीय और अंतरंग अंतर्दृष्टि प्रस्तुत करती है। वांगचुक महोत्सव में मुख्य भाषण देंगी।
महोत्सव में बुलबुल शर्मा, चेतन भगत, बोमन ईरानी, गुलजार, पवन वर्मा, पैट्रिक फ्रेंच सहित भारत और भूटान के कम से कम 20 और प्रमुख कलाकार शामिल होंगे।
भारत-भूटान फाउंडेशन का गठन 2003 में भूटानी और भारतीय सरकार ने संयुक्त रूप से किया था। शिक्षा, संस्कृति, वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में गतिविधियों के जरिए दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के मकसद से इस फाउंडेशन का गठन किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications