रूसी मालवाहक यान का भूभौतिकीय प्रयोग शुरू
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक प्रोग्रेस एम-04एम अंतरिक्ष मालवाहक यान पांच फरवरी से आईएसएस से जुड़ा हुआ था और अब यह दो महीने की स्वतंत्र उड़ान पर रहेगा। एक मिशन नियंत्रण प्रवक्ता ने बताया कि दो महीने के दौरान भूभौतिकीय प्रयोग के जरिए इस मालवाही यान की विशेषताओं और पृथ्वी के वायुमंडल की पारदर्शिता का अध्ययन किया जाएगा।
यह मालवाही यान एक जुलाई को प्रशांत महासागर में समाप्त हो जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया, "प्रोग्रेस एम-04एम आईएसएस से अलग हो चुका है और अब अपना काम शुरू करने की कक्षा में पहुंच जाएगा। यह कक्षा स्टेशन से दूर नहीं है।"
प्रोग्रेस श्रृंखला के मालवाहक यान दशकों से रूसी अंतरिक्ष मालवाहक बेड़े की रीढ़ बने हुए हैं।
मालवाहक अंतरिक्ष यान का मुख्य मिशन के अलावा आईएसएस कक्षाओं को समायोजित करने और वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications