देसाई की जमानत याचिका पर सीबीआई से जवाब तलब (लीड-1)
न्यायमूर्ति एस.एल.भयाना ने सीबीआई से तीन जून तक जवाब सौंपने के लिए कहा है।
देसाई ने पंजाब में एक निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए कथित रूप से दो करोड़ रुपये रिश्वत ली थी।
देसाई ने अपनी याचिका में कहा है कि रिश्वत की राशि (दो करोड़ रुपये) न तो उनके घर से बरामद हुई और न उनसे संबंधित परिसरों से ही।
देसाई ने यह भी कहा कि किसी भी कॉलेज को मान्यता तीन सदस्यीय दल द्वारा दी जाती है। वह अकेले ऐसा नहीं कर सकते।
देसाई ने अपनी याचिका में कहा है, "मैं उच्च रक्तचाप और अनिद्रा की बीमारी से पीड़ित हूं और सांस लेने में भी मुझे काफी दिक्कत है।"
इसके पहले एक निचली अदालत ने देसाई की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications