पूर्वोत्तर में आंधी और ओलावृष्टि की आशंका (लीड-1)

आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर के अलावा जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आगामी 48 घंटों में तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमोत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

आईएमडी के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। पिछले 24 घंटों में देश का सबसे गर्म स्थान ब्रह्मपुरी (विदर्भ) रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

बिहार के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पटना में अधिकतम तापमान 41़ 7 डिग्री सेल्सियस, गया में 43़ 1, भागलपुर में 41़ 4 और पूर्णिया में 36़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने मंगलवार को बताया कि आगामी दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं है।

मध्य प्रदेश में अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ लू का कहर भी जारी है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इसके अलावा लोगों को गर्म हवाएं झुलसा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8, इंदौर का 40.8, ग्वालियर का 42.7 और जबलपुर का 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। इस दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झ्झांसी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, इलाहाबाद का 42.3 डिग्री, कानपुर का 41.0 डिग्री, आगरा का 41.8 डिग्री और लखनऊ का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी भी चल सकती है।

इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+