कश्मीर में 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "संजीयापोड़ा गांव के एक घर में कुछ हथियारबंद आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के विशेष कार्रवाई दल (एसओजी) के जवानों ने घर को घेर लिया। इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए और राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, "शुरुआत में आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।"
अधिकारी के अनुसार भारी गोलीबारी के बीच सुरक्षा बल आगे बढ़े और एक तीसरे आतंकवादी को भी मार गिराया। इस दौरान राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान भी शहीद हो गया।
आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद कुपवाड़ा के जंगलों में सुरक्षा बल एक और खोजी अभियान चला रहे हैं।
पिछले सप्ताह इसी जिले के शाहनगरी गांव में हुए एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने वाले सात आतंकवादी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications