नेशनल इंश्योरेंस के दफ्तरों पर सीबीआई छापे
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की छापेमारी में अब तक सौ से ज्यादा फर्जी मामले सामने आए हैं। जिसमें लाखों रुपए का घोटाला कर सरकार को चूना लगाया गया।
सीबीआई को शिकायत मिली थी कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के जरिये चलाई जा रही यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई करेगी।
यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में बीपीएल कार्ड धारक को सौ रुपए प्रति साल जमा करना होता है जबकि 300 रुपए केंद्र सरकार देती है और कार्ड धारक को चार सौ रुपए में स्वास्थ्य बीमा किया जाता है, जिसमें 30 हजार रुपए सालाना का क्लेम दिया जाता है।
सीबीआई की पड़ताल में फर्जी बीपीएल कार्ड बनवा कर सैकड़ों लोगों को क्लेम दिए जाने की बात सामने आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications