उत्तर प्रदेश में पारा 44 डिग्री के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान वाराणसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झ्झांसी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, इलाहाबाद का 42.3 डिग्री, कानपुर का 41.0 डिग्री, आगरा का 41.8 डिग्री और लखनऊ का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी भी चल सकती है।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications