'हमले में मदद के लिए पाकिस्तान गया था शहजाद'
समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया, "सवाल यह है कि क्या वह मदद के लिए पाकिस्तान गया था? ऐसा प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि वह इस हमले के लिए मदद चाहता था।"
उधर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने सोवार को कहा, "जब शहजाद पाकिस्तान गया था तो उसके दिमाग में हमले की बात थी। उसे विस्फोट के लिए उपकरणों की जो मदद मिली थी उससे हमले का अंजाम दिया जा सकता है।"
अमेरिका के इस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान दौरे के समय तहरीक-ए-तालिबान ने उसे बम विस्फोट करने का प्रशिक्षण दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications