उप्र में स्कूली बस दुर्घटनाग्रस्त, 36 घायल
घटना जिले के जलालपुर इलाके की है, जहां सुबह रेडियंट सेंट्रल एकेडमी के छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक आर.के.शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि घायल बच्चों को अंबेडकरनगर के अलग-अलग सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 6 बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें फैजाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
शर्मा ने कहा कि घायल बच्चों की उम्र 10 से 15 साल के बीच है। दुर्घटना के समय बस में तकरीबन 45 बच्चे सवार थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुल के निकट एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय स्कूली बस अनियंत्रित हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications