यूएई व चीन के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा
अबू धाबी, 11 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और चीन के बीच हुई एक बैठक में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सैन्य सहयोग पर चर्चा की।
संयुक्त अरब अमीरात के सशस्त्र बलों के उप प्रमुख मेजर जनरल अली मोहम्मद सुबैह अल-काबी और चीन के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उद्योग के सहायक निदेशक हू याफंग के बीच सोमवार को अबू धाबी में वार्ता हुई।
दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूती देने के साथ ही अन्य पारस्परिक मसलों पर चर्चा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications