आतंकियों को संचार उपकरण मुहैया कराने वाला हिरासत में
मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कावेरी बावेजा ने पुलिस को आरोपी शेख सज्जाद को अदालत के समक्ष 17 मई को पेश करने के आदेश दिए।
प्रत्यर्पण समझौते के तहत दुबई से शनिवार को सज्जाद को भारत लाया गया। जम्मू एवं कश्मीर के आतंकवादियों को उच्च तकनीकी वाले संचार उपकरण मसलन सेटेलाइट फोन मुहैया कराने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था।
सज्जाद के आतंकवादी गुट अल बदर से संबंध होने के अंदेशा जताए जा रहे हैं।
पुलिस ने दावा किया है कि सीमा शुल्क निवारक इकाई ने आठ जून 2005 में सऊदी अरब के जेद्दा से सेटेलाइट फोन, उच्च तकनीकी वाले वायरलेस उपकरण बरामद किए थे। सज्जाद पर इस मामले में संलिप्त होने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications