रुचिका मामले पर 20 मई को फैसला

तीन मई से रोजाना लगातार दलीलों को सुनने के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरबीर सिंह ने मंगलवार को कहा कि 20 मई को फैसला सुनाया जाएगा। सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर मीडिया का भारी जमावड़ा लगा रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 10 बजे राठौड़ अपनी वकील पत्नी आभा राठौड़ के साथ अदालत पहुंचे। अदालत के अंदर मुख्य शिकायतकर्ता आनंद प्रकाश, उनकी पत्नी मधु प्रकाश और रुचिका गिरहोत्रा के पिता एस. सी. गिरहोत्रा भी मौजूद रहे।
क्लिक करें- लाइफस्टाइल पर लेख | देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
गिरहोत्रा ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा, "दोनों पक्षों की सुनवाई आज (मंगलवार) पूरी हो गई। सभी सबूत और दस्तावेज अदालत में सौंप दिए गए। अब सब कुछ न्यायाधीश के निर्णय पर निर्भर है। हम निश्चितरूप से राठौड़ के लिए लंबे समय के कारावास की उम्मीद कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "वह दया का पात्र नहीं है। राठौड़ की वकील ने झूठे बयानों और सबूतों के आधार पर हालांकि न्यायालय को गुमराह करने की अपनी हरसंभव कोशिश की है लेकिन मुझे अब भी भरोसा है कि राठौड़ को कठोर सजा मिलेगी।" प्रकाश के वकील पंकज भारद्वाज ने कहा, "हम राठौड़ के लिए अधिकतम सजा उम्मीद कर रहे हैं।"
अगस्त 1990 में हरियाणा के पंचकुला में 15 साल की रुचिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने पिछले साल दिसंबर में राठौड़ को दोषी ठहराया था। छेड़छाड़ की घटना के तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी। राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख को छह महीने की सश्रम कैद और 1,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। राठौड़ को हालांकि जल्द ही जमानत मिल गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications