ईरान में कैद अमेरिकियों के परिजनों को वीजा जारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरानी विदेश मंत्री एम. मोत्ताकी ने कहा कि हिरासत में मौजूद अमेरिकी नागरिकों की मां न्यूयार्क स्थित ईरान के संयुक्त राष्ट्र दूतावास से वीजा प्राप्त कर सकती हैं।
मोत्ताकी ने कहा कि यह फैसला मानवीय आधार पर किया गया और इसमें राजनीतिक कारण कुछ भी नहीं है। इन तीनों अमेरिकियों को पिछले साल जुलाई में उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे इराक के रास्ते ईरानी सीमा में घुस गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications