बलिया में 2 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के छपरा गांव से पुलिस ने मंगलवार शाम को किशुन राजभर और उसके भाई रज्जू को गिरफ्तार किया।
दुबहर थाने के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक रविन्दर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों के कब्जे से 2 तमंचे, 24 जिंदा कारतूस और दो पुलिस की वर्दी जब्त की गई हैं। सिंह ने कहा कि दोनों संदिग्ध नक्सलियों से उनकी गतिविधियों और संपर्को के बारे पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications