प्रधानमंत्री 24 मई को संवाददाता सम्मेलन संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री 24 मई को मीडिया से रूबरू होंगे।
संप्रग सरकार 22 मई को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करेगी। सरकार इस उपलक्ष्य में एक रिपोर्ट जारी करने की भी योजना बना रही है, जैसा कि उसने पहले कार्यकाल के दौरान किया था।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के घोषणा पत्र में इस तरह की रिपोर्ट जारी करने की बात शामिल नहीं है। लेकिन नेताओं ने कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है, जिसे लगातार बनाए रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications