बांग्लादेश में खदान हादसे में 1 की मौत
समाचार वेबसाइट डेली स्टार के मुताबिक उत्तरी बांग्लादेश मेंदिनाजपुर के बारापुकुरिया कोयला खदान में यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान रणजीत के रूप में हुई है।
'बाराकपुरिया कोल माइन कंपनी लिमिटेड' के सूत्रों ने बताया कि सुबह तकरीबन आठ बजे छत ढहने से 13 श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं।
आठ श्रमिकों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए कंपनी के अस्पताल भेज दिया गया है। रंजीत का शव मलबे से निकाल लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications