गृह मंत्रालय के अधिकारी आर्थिक नाकेबंदी खत्म कराने को रवाना

एक प्रमुख राजमार्ग पर छात्रों की आर्थिक नाकेबंदी की वजह से मणिपुर में जरूरी चीजों की कमी पड़ गई है।

पिल्लै इम्फाल के लिए रवाना हुए जबकि सरकारी वार्ताकार आर. एस. पाण्डे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) से बातचीत कर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए नागालैंड गए हैं।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मणिपुर सरकार द्वारा इस मसले को लेकर गृह मंत्री पी. चिदंबरम से मदद मांगने के बाद यह कदम उठाया गया।

अधिकारियों को उम्मीद है कि 'आल नागा स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ मणिपुर' (एएनएसएएम) के छात्र मणिपुर सरकार को मदद के लिए रास्ता खोल देंगे।

इस नाकेबंदी की वजह से मणिपुर आवश्यक चीजों की कमी से जूझ रहा है।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर सरकार द्वारा एनएससीएन के नेता टी. मुइवा के उनके पैतृक गांव जाने से रोकने के कारण नागा छात्रों ने यह आर्थिक नाकेबंदी की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+