अमेरिका में टारनेडो से 5 की मौत
भारी तूफान के चलते 100 से अधिक घर मलबे में तब्दील हो गए हैं, जबकि 15,000 लोग बिजली से वंचित हो गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस विनाशकारी तूफान से कम से कम 13 प्रांत प्रभावित हुए हैं। इसमें बहुत से घर बरबाद हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि तूफान से ओकलाहोमा शहर से दक्षिण 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नोरमन कस्बा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस कस्बे में अकेले 30 से अधिक जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
टारनेडो की वजह से ओकलाहोमा में बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए हैं। इमारतों को भारी नुकसान हुआ है और कारें पलट गई हैं।
इसके अलावा पूर्वी ओकलाहोमा शहर के राजमार्ग पर ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications