दिल्ली में गर्मी बढ़ने की उम्मीद (लीड-1)
राजधानी में बुधवार को पारा के ऊपर की ओर छलांग लगाने और आद्र्रता के बढ़ने की वजह से शहरवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं, जो औसत से दो डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया,"दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन के दौरान यह साफ हो जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications